Samachar24-7

MSRTC बस पर हमला MSRTC bus was attacked, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाए निलंबित…..

Maharashtra Suspends Bus Services To Karnataka

जानिए कारण,

MSRTC बस पर हमले के कारण महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्नाटक में MSRTC की बसों को फिलहाल केलिए निलंबित करनेके आदेश जारी किये।

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं फिलहाल बंद हैं। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों राज्यों के बीच बस सेवाओं को निलंबित करना पड़ा क्योंकि कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की बस के कंडक्टर के साथ एक यात्री को मराठी में जवाब नहीं देने पर मारपीट की गई थी। यह घटना शुक्रवार को महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिला मुख्यालय बेलगाम में घटी।

पूरा मामला क्या है,

Maharashtra Suspends MSRTC Bus Services To Karnataka

मराठी में बात न करने पर कर्नाटक की राज्य परिवहन निगम की बस कंडक्टर पर हमला करनेके बाद विवाद के कारन दोनों राज्यों के बिच बस सेवा निलंबित करनी पड़ी। 

Bus service between Maharashtra-Karnataka suspended,

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक के बिच महाराष्ट्र के सिमा से लगे जिला मुख्यालय बेलगावी में हुई। 51 वर्षीय बस कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार, एक लड़की सुलेभवी गांव में अपने पुरुष साथी के साथ चढ़ि। वो लड़की मराठी में बात कर रही थी तो उन्होंने लडकीसे कहा की वो मराठी नहीं जानते कन्नड़ में बात करने को कहा। कंडक्टर ने कहा की “जब मेने मराठी नहीं आती कहा तो वो लड़की मुझे गली देते हुए कहने लगी मुझे मराठी सीखनी चाहिए, इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मुझपर हमला कर दिया।”

पुलिस ने बताया की घायल बस कंडक्टर को बेलगावी आयुर्वेदिक संस्थान में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार उसे मामूली चोटें आई है और वो खतरे से बहार है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कंडक्टर के हमले के सिलसिलेमें एक मामला दर्ज  किया गया है और तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। और एक को नाबालिक होने के कारन हिरासत में लिया गया है, और दूसरे पक्ष से 14 वर्षीय नाबालिक द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है। हलाकि पोस्को अधिनियम के मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। हमें जांच करनी होगी और आरोपों पर गौर करना होगा तथा उसके अनुसार आगे की करवाई की जाएगी।”

बस सेवा निलंबित क्यों हुई ,

बेलगावी पुलिस आयुक्त इडा मार्टिन मारबानियांग ने कहा कि कंडक्टर पर हमले के मामले में अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन निरीक्षकों के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेलगावी-बगलकोट सड़क को जाम कर और पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. तनाव तब बढ़ गया जब उन्होंने महाराष्ट्र की बस पर कर्नाटक को समर्थन देने की बात लिख दी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें एक वैन में डालकर बाहर निकाल लिया। फिलहाल दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं शाम 7 बजे से अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं। स्थिति नियंत्रण में है। बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

कन्नड़ समर्थको की विरोध प्रदर्शन करते  MSRTC  के बस पर हमला,

कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता ने इसके विरोध में चित्रदुर्ग में बंगलुर से मुंबई जा रही MSRTC बस पर हमला किया। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया की विरोधको ने बस पर हमला करते हुए ड्रायवर भास्कर जाधव का चेहरा कला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। मामलेको लेकर कर्नाटक पुलिस में मामला दर्ज किया गया है ।

हमले के बाद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शनिवार को कर्नाटक में राज्य परिवहन की बसों को निलंबित करने का आदेश दिया । उन्होंने कहा, “जब तक कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देती, कर्नाटक के लिए बस सेवाएं फिर से शुरू नहीं की जाएंगी।”

Web Stories
Exit mobile version